श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”
संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं सजग अग्रज साहित्यकार श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” जी के साप्ताहिक स्तम्भ “मनोज साहित्य ” में आज प्रस्तुत है आपकी भावप्रवण कविता “सजल – नवीन पथ तलाश कर…”। आप प्रत्येक मंगलवार को आपकी भावप्रवण रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे।
मनोज साहित्य # १८८ – सजल – नवीन पथ तलाश कर… ☆
[समांत – अढ़े, पदांत – चलो, मात्राभार – 12+12 = 24]
☆
रुको नहीं थको नहीं, तीव्र गति बढ़े चलो।
उद्घोष तुम जय करो, विकास पथ गढ़े चलो।।
*
इधर-उधर न देख तूँ, साध-दृष्टि सुलक्ष्य पर।
बन गया विजय का रथ, निर्भय हो चढ़े चलो।।
*
जब घिरी हो कालिमा, प्रकाश पुंज को जला।
नवीन पथ तलाश कर, अतीत को पढ़े चलो।।
*
अवरोध की जब दिखें, राह में दुश्वारियाँ ।
निराश भाव त्याग कर, तारों को कढ़े चलो।।
*
सँवारे हर पृष्ठ को, इतिहास को मान दें।
स्वर्णाक्षर में नाम लिख, फ्रेमों में मढ़े चलो।।
☆
© मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”
19/8/25
संपर्क – 58 आशीष दीप, उत्तर मिलोनीगंज जबलपुर (मध्य प्रदेश)- 482002
मो 94258 62550
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈




