श्री एस के कपूर “श्री हंस”
☆ “श्री हंस” साहित्य # १७३ ☆
☆ गीत ।। बोलकर सोचो नहीं कि जरा सोच कर बोलो ।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆
☆
बोल कर सोचो नहीं कि जरा सोच कर बोलो।
कहनी जब कोई बात तो तुम नाप कर तोलो।।
***
जानलो दिल तलवार से नहीं दिल से जीता जाता है।
मधुर वाणी वाला ही हमेशा लोकप्रिय कहलाता है।।
जरा उतर कर किसी के दिल में तुम चाशनी घोलो।
बोल कर सोचो नहीं कि जरा सोच कर बोलो।।
**
बातों में स्वार्थ सिद्धि नहीं कि सच्चाई होनी चाहिए।
शब्दों में आपके अर्थ और गहराई होनी चाहिए।।
झूठा मुखौटा नहीं बस सामने से सच्चा दिल खोलो।
बोल कर सोचो नहीं कि जरा सोच कर बोलो।।
***
क्रोध की अग्नि में सदा यही एक गलती होती है।
बरसों की अच्छाई बस पल भर में ही खोती है।।
कुछ गलत न हो जाए पहले मन को जरा धो लो।
बोल कर सोचो नहीं कि जरा सोच कर बोलो।।
☆
© एस के कपूर “श्री हंस”
बरेलीईमेल – Skkapoor5067@ gmail.com, मोब – 9897071046, 8218685464





