श्री एस के कपूर “श्री हंस”

 

☆ “श्री हंस” साहित्य # १७४ ☆

☆ मुक्तक ।। शिक्षक दिवस।। शिक्षक ही हमारे भविष्य का निर्माण करता है ।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆

☆

=1=

शिक्षक हमें पढ़ाता और शिक्षक ही संवारता है।

शिक्षक ही तो उचित ज्ञान हम पर वारता है।।

हमें देता है वह एक सही दिशा और सम्मति।

जीवन नव निर्माण लिए शिक्षक ही सुधारता है।।

=2=

माता पिता और गुरु हमारे जीवन के निर्माता हैं।

जान लीजिए यही तीनों ही हमारे भाग्य विधाता हैं।।

माँ तो होती है बच्चों की प्रथम शिक्षक और पालक।

शिक्षक ही हमारा पथ प्रदर्शक और ज्ञान दाता है।।

=3=

शिक्षक ही हमें विषयों का सही ज्ञान बताता है।

वही नैतिकताऔर मानवता का पाठ भी पढ़ाता है।।

गुरु ऋण से अवमुक्त हो नहीं सकते हैं जीवन भर।

शिक्षक ही हमारे भविष्य का निर्माण कराता है।।

=4=

गुरु जनों का आदर तुम जीवन भर भरते रहना।

उनके आशीष वचनों से जीवन अपना गढ़ते रहना।।

उनके आशीर्वाद का हर कण तुम्हारा सफलता मंत्र।

अपने गुरुजनों का आभार जीवन भर करते रहना।।

☆

© एस के कपूर “श्री हंस”

बरेलीईमेल – Skkapoor5067@ gmail.com, मोब  – 9897071046, 8218685464

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted