श्रीमती सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’
(संस्कारधानी जबलपुर की श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’ जी की लघुकथाओं, कविता /गीत का अपना संसार है। साप्ताहिक स्तम्भ – श्रीमति सिद्धेश्वरी जी का साहित्य शृंखला में आज प्रस्तुत है नवरात्र पर्व पर विशेष कविता “शुभ नवरात्रे”।)
☆ श्रीमति सिद्धेश्वरी जी का साहित्य # २८० ☆
🌻कविता🌻 शुभ नवरात्रे ☆ श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’ ☆
☆
आओं हे जगतारिणी, भक्त खड़े हैं द्वार।
दीप जोत ले आरती, बोल रहे जयकार।।
शिव शक्ति हे साधिका, शिव शंकर है नाथ।
नैना सुंदर आपकी, ढेरों प्यार दुलार।।
*
पावन सुंदर रूप है, नव दुर्गा अवतार।
पाँव पखारे नीर से, श्रद्धा भक्ति अपार।।
नव दुर्गा नव रूप को, जोड़े दोनों हाथ।
पल- पल खुशियाँ बाँटती, जग की पालनहार।।
*
सर्व शक्ति माँ शारदा, अनुपम हैं शृंगार।
अष्ट भुजा से शोभिता, देख रहीं संसार।।
नमन तुम्हें हे मंगला, कुल कुंटुब के साथ।
चरणों में अब माथ है, कर दो बेड़ापार।।
☆
© श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈






