श्री अरुण कुमार दुबे
(वरिष्ठ साहित्यकार श्री अरुण कुमार दुबे जी, उप पुलिस अधीक्षक पद से मध्य प्रदेश पुलिस विभाग से सेवा निवृत्त हुए हैं । संक्षिप्त परिचय ->> शिक्षा – एम. एस .सी. प्राणी शास्त्र। साहित्य – काव्य विधा गीत, ग़ज़ल, छंद लेखन में विशेष अभिरुचि। आज प्रस्तुत है, आपकी एक भाव प्रवण रचना “सामने उसके रख अकीदत से…“)
☆ साहित्यिक स्तम्भ ☆ कविता # ११६ ☆
सामने उसके रख अकीदत से… ☆ श्री अरुण कुमार दुबे ☆
☆
शख़्स तब बे हुनर हो जाते हैं
दंभ के दस जो सर हो जाते हैं
*
गर्द हो या हों मतलबी मानव
रुख़ हवा का जिधर हो जाते हैं
*
काम अज़दाद दे बना बिगड़े
ख़ुश वो हम पे अगर हो जाते हैं
*
सामने उसके रख अकीदत से
दर्द ग़म सब नज़र हो जाते हैं
*
लत ख़राबात की लगी जिनको
घर से वो दर-बदर हो जाते हैं
*
बिन है पैदी के लोटे से जो बशर
वो इधर से उधर हो जाते हैं
*
तौलकर दिल से जब कहे जायें
शब्द तब कारगर हो जाते है
*
अपना किरदार जो करें रोशन
शख़्स वो मोतबर हो जाते हैं
*
साथ सामान कम रहा जिनके
ख़ुश नुमा सब सफ़र हो जाते हैं
☆
© श्री अरुण कुमार दुबे
सम्पर्क : 5, सिविल लाइन्स सागर मध्य प्रदेश
सिरThanks मोबाइल : 9425172009 Email : arunkdubeynidhi@gmail. com
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈





उम्दा 🙏