डॉ सत्येंद्र सिंह
(वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सत्येंद्र सिंह जी का ई-अभिव्यक्ति में स्वागत। मध्य रेलवे के राजभाषा विभाग में 40 वर्ष राजभाषा हिंदी के शिक्षण, अनुवाद व भारत सरकार की राजभाषा नीति का कार्यान्वयन करते हुए झांसी, जबलपुर, मुंबई, कोल्हापुर सोलापुर घूमते हुए पुणे में वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी के पद से 2009 में सेवानिवृत्त। 10 विभागीय पत्रिकाओं का संपादन, एक साझा कहानी संग्रह, दो साझा लघुकथा संग्रह तथा 3 कविता संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी झांसी, जबलपुर, छतरपुर, सांगली व पुणे महाराष्ट्र से रचनाओं का प्रसारण। जबलपुर में वे प्रोफेसर ज्ञानरंजन के साथ प्रगतिशील लेखक संघ से जुड़े रहे और झाँसी में जनवादी लेखक संघ से जुड़े रहे। पुणे में भी कई साहित्यिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। वे मानवता के प्रति समर्पित चिंतक व लेखक हैं। अप प्रत्येक बुधवार उनके साहित्य को आत्मसात कर सकेंगे। आज प्रस्तुत है आपकी एक विचारणीय कविता – “अभिव्यक्ति दोहे… “।)
☆ साहित्यिक स्तम्भ ☆ सत्येंद्र साहित्य # 25 ☆
कविता – अभिव्यक्ति दोहे… ☆ डॉ सत्येंद्र सिंह ☆
☆
भाषण कथन उक्ति या हो व्याख्यान,
सोच समझ बोलिए हे मनुज सुजान।१।
*
बोली वाणी व्यक्ति की है वाकी पहचान,
जैसे शब्द ऊचरै , बने दूजे कौ परिधान।२।
*
भाव विचार व्यक्त करै सो ही व्यक्ति होय,
सत्य न्याय स्पष्टता है अभिव्यक्ति सोय। ३।
*
अधिकार समझ न बोलिए कोई कुविचार,
निजता कलुषित होय अरु फैले अत्याचार।४।
*
कर्तव्य अधिकार में, मान कें चले जो भेद,
नागरिक कभी न बन सके, पढ ले चारों वेद।५।
*
अंतर कभी न कीजिए , राष्ट्र देश समाज ,
मानव को ना बांट सकें, धर्म पंथ व जात।६।
*
विश्व बंधुत्व का भाव हिय में रखो संजोय,
भारत देश की एकता सदा अखंडित होय।७।
☆
© डॉ सत्येंद्र सिंह
सम्पर्क : सप्तगिरी सोसायटी, जांभुलवाडी रोड, आंबेगांव खुर्द, पुणे 411046
मोबाइल : 99229 93647
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈






विचार- व्यवहार पर उदबोधन करती रचना। हार्दिक बधाई!💐