श्री अरुण कुमार दुबे
(वरिष्ठ साहित्यकार श्री अरुण कुमार दुबे जी, उप पुलिस अधीक्षक पद से मध्य प्रदेश पुलिस विभाग से सेवा निवृत्त हुए हैं । संक्षिप्त परिचय ->> शिक्षा – एम. एस .सी. प्राणी शास्त्र। साहित्य – काव्य विधा गीत, ग़ज़ल, छंद लेखन में विशेष अभिरुचि। आज प्रस्तुत है, आपकी एक भाव प्रवण रचना “सलीका सिखाता है जीने का मज़हब…“)
☆ साहित्यिक स्तम्भ ☆ कविता # 113 ☆
सलीका सिखाता है जीने का मज़हब… ☆ श्री अरुण कुमार दुबे ☆
☆
सितम हर क़दम पर उठाना पड़ेगा
मुहब्बत में पीछे ज़माना पड़ेगा
*
ख़ुद अपनी नज़र से गिराना पड़ेगा
अगर झूठ को सच बताना पड़ेगा
*
न है काम धंधा भरें पेट कैसे
मुझे छोड़कर गाँव जाना पड़ेगा
*
अँधेरों से टक्कर न आसान साहिब
चराग़ों को खूं को जलाना पड़ेगा
*
सलीका सिखाता है जीने का मज़हब
जिन्हें हैं ये खाई सिखाना पड़ेगा
*
छुपा चाँद भी अब्र की ओट में जब
तुम्हें रुख़ से पर्दा हटाना पड़ेगा
*
सदा मेरी टकराये जब आसमां से
हरिक तोड़ जंजीर आना पड़ेगा
*
छुपाए न छुपती है फूलों की ख़ुशबू
है मुझसे मुहब्बत बताना पड़ेगा
*
मेरी तिश्नगी गर मिटाना है तुमको
कलेजे से मुझको लगाना पड़ेगा
*
कहीं बेवफ़ा लोग समझें न तुझको
मुझे बे सबब मुस्कराना पड़ेगा
*
लिखा भाग्य का कब मिला बैठे बैठे
पसीना तो पाने बहाना पड़ेगा
*
ले क़तरे की औकात हम सब है आते
समुंदर हमें खुद बनाना पड़ेगा
*
सदाक़त की राह पर चला आज जो भी
उसे सर को अपने कटाना पड़ेगा
*
न रोटी किसी पेड़ पर दोस्त लगतीं
गुज़र को हमें धन कमाना पड़ेगा
*
रहे अर्श पर ये अरुण ध्यान हरदम
कभी फर्श पर फिर से आना पड़ेगा
☆
© श्री अरुण कुमार दुबे
सम्पर्क : 5, सिविल लाइन्स सागर मध्य प्रदेश
सिरThanks मोबाइल : 9425172009 Email : arunkdubeynidhi@gmail. com
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈





