श्री अरुण कुमार दुबे
(वरिष्ठ साहित्यकार श्री अरुण कुमार दुबे जी, उप पुलिस अधीक्षक पद से मध्य प्रदेश पुलिस विभाग से सेवा निवृत्त हुए हैं । संक्षिप्त परिचय ->> शिक्षा – एम. एस .सी. प्राणी शास्त्र। साहित्य – काव्य विधा गीत, ग़ज़ल, छंद लेखन में विशेष अभिरुचि। आज प्रस्तुत है, आपकी एक भावप्रवण रचना “प्यार में छोड़ आया हूँ तेरे जहां…“)
☆ साहित्यिक स्तम्भ ☆ कविता # 115 ☆
प्यार में छोड़ आया हूँ तेरे जहां… ☆ श्री अरुण कुमार दुबे ☆
☆
ज़ह्र की क्या कमी खुदकुशी के लिए
दो निवाले नहीं जिंदगी के लिए
*
दिल की हसरत है कुछ पल मिलें चैन के
एक लम्हा नहीं है खुशी के लिए
*
गम हो या हो खुशी रिन्द मयमूर हैं
इक बहाना बहुत मयकशी के लिए
*
यूँ घने हो गए कंक्रीटों के वन
अब न मिलती जमीं चाँदनी के लिए
*
प्यार में छोड़ आया हूँ तेरे जहां
क्या ये काफी नहीं दिललगी के लिए
*
गिद्ध सी भूखी नज़रें लगी चार सू
हुस्न अभिशाप है मुफलिसी के लिए
*
जिंदगी नेकियों की है मुश्किल बड़ी
कितनी आसान है ये बदी के लिए
*
सर झुकाने से सज़दा नहीं हो अरुण
है अकीदत जरूरी किसी के लिए
☆
© श्री अरुण कुमार दुबे
सम्पर्क : 5, सिविल लाइन्स सागर मध्य प्रदेश
सिरThanks मोबाइल : 9425172009 Email : arunkdubeynidhi@gmail. com
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈




