ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ?
☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆
जय श्री राम। संसार बड़ा विचित्र है यहां पर हर प्रकार के प्राणी है मनुष्य अपने आप को सबसे बुद्धिमान प्राणी कहता है परंतु यह बुद्धिमान प्राणी कई गुणों मैं जानवरों से बहुत कमजोर है। हम आगे कुछ सप्ताह तक विभिन्न प्राणियों के विभिन्न गुणों की चर्चा करेंगे। कुछ प्राणियों में इस बात का गुण होता है कि वे मौसम के बारे में हमसे पहले जान जाते हैं जबकि हमारे पास मौसम की जानकारी के लिए एक से एक आधुनिक वैज्ञानिक साधन है। यह गुण का एक उदाहरण गौरैया पक्षी है। आंधी या बारिश आने से ठीक पहले पक्षी हवा में उड़ना बंद कर देते हैं और पेड़ों के घने हिस्सों या छतों के नीचे दुबक जाते हैं। इसी प्रकार हमारे ऋषि मुनियों ने ज्योतिष नाम की एक ऐसी विधा बनाई जिससे हम आने वाले समय के बारे में सब कुछ जान सकते हैं। मैं पंडित अनिल पांडे प्राचीन ऋषि मुनियों की परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ-साथ आपको 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल बताने जा रहा हूं। मेरा यह प्रयास रहता है की आपको राशिफल कम से कम 80% सही सिद्ध हो। ग्रहों के चाल के ऊपर बना यह राशिफल बताने के पहले मैं आपको इस सप्ताह ग्रहों की चाल के बारे में बताऊंगा।
इस सप्ताह सूर्य, वक्री शुक्र और वक्री बुध तुला राशि में मंगल कर्क राशि में वक्री शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे। गुरु प्रारंभ में कर्क राशि में रहेगा तथा 1 नवंबर को 9:17 दिन से सिंह राशि में प्रवेश करेगा।
आइए अब अब राशिवार राशिफल की चर्चा करेंगे।
मेष राशि
अविवाहित जातकों के लिए यह समय अच्छा है। उनके विवाह के प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। माता और पिताजी का तथा आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 अक्टूबर और 1 नवंबर सफलता दायक है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का वाचन करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।
वृष राशि
इस सप्ताह आपके शत्रु शांत रहेंगे। अगर आप अत्यधिक प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को समाप्त भी कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सामान्य सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। भाग्य से आपको थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है। कर्मचारी और अधिकारियों को अपने वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 तारीख विभिन्न प्रकार से सफलता प्रदान करने वाला है। 26 और 27 को आपको सतर्क रहकर अपने कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
मिथुन राशि
इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने परिश्रम पर ही विश्वास करना चाहिए। भाग्य के भरोसे कोई कार्य नहीं करना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए भी यह सप्ताह ठीक है। उनको परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 तारीख विभिन्न प्रकार से उपयोगी है। 28 और 29 तारीख को आपको सजग रहकर अपने कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान सूर्य को तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
कर्क राशि
यह सप्ताह आपके लिए प्रतिष्ठा दायक है। आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपको दुर्घटनाओं से सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग बहुत कम मिलेगा या नहीं मिल पाएगा। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। अगर उनका स्थानांतरण होता है तो उनका स्थानांतरण अच्छी जगह पर होगा। 1 नवंबर तथा 26 और 27 अक्टूबर विभिन्न कार्यों के लिए मददगार हैं। 30 और 31 तारीख को आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।
सिंह राशि
इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। कचहरी के कार्यों में अत्यधिक परिश्रम करने पर सफलता मिल सकती है। आप अपने शत्रुओं को इस सप्ताह थोड़े से प्रयास से ही पराजित कर सकते हैं। पेट की तकलीफों से बचने का प्रयास करें। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आपका या आपके जीवनसाथी का दोनों में से किसी एक का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 अक्टूबर फलदायक हैं। 1 नवंबर कोआपको होशियारी के साथ कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
कन्या राशि
इस सप्ताह आपके पास धन आने का उत्तम योग है। गलत और सही दोनों तरीकों से आपके पास धन आ सकता है। इस सप्ताह आपके शत्रु शांत रहेंगे। अगर आप अत्यधिक प्रयास करेंगे तो आप उनको समाप्त भी कर सकते हैं। आपको अपने संतान से थोड़ा सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई सामान्य रूप से चलेगी। आपका आपके जीवनसाथी का और आपके माता-पिता जी का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 अक्टूबर अनुकूल हैं। 26 और 27 अक्टूबर को आपको सतर्क रहकर के अपने कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
तुला राशि
इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अविवाहित जातकों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा है। उनके विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में भी वृद्धि संभव है। व्यापारियों का व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। अधिकारी और कर्मचारियों के लिए भी यह सप्ताह सामान्य रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने संतान से कोई सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। इस सप्ताह आपके लिए 26, 27 तारीख अक्टूबर और 1 नवंबर विशेष रूप से उल्लेखनीय है। 28 और 29 अक्टूबर को आपको सावधानी के साथ अपने कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
वृश्चिक राशि
अत्यधिक प्रयास करने से इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। इसी प्रकार अगर आप कर्जदार हैं तो आपके प्रयासों से ही आपके कर्ज में कमी हो सकती है। भाग्य से आपको मदद प्राप्त होगी। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सामान्य सहयोग प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 अक्टूबर विभिन्न कार्यों के लिए शुभ है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर के अपने कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
धनु राशि
इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके पास अच्छी मात्रा में धन आ सकता है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह उत्तम है। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। लंबी यात्रा का योग बन सकता है। दुर्घटनाओं से इस सप्ताह आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 अक्टूबर विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए लाभप्रद है। 28, 29 अक्टूबर और 1 नवंबर को आपको सावधानी पूर्वक कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।
मकर राशि
यह सप्ताह अधिकारी और कर्मचारियों के लिए उत्तम है। उनको अच्छी पदस्थापना मिल सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। अविवाहित जातकों के विवाह के संबंध आ सकते हैं। आपके संतान के लिए भी यह सप्ताह ठीक रह सकता है। गलत रास्ते से धन आने का योग है। इस सप्ताह आपके लिए 26, 27 अक्टूबर और 1 नवंबर विभिन्न प्रकार के कार्यों को करने के लिए उचित हैं। 30 और 31 अक्टूबर को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
कुंभ राशि
इस सप्ताह आपको भाग्य से मदद मिल सकती है। शेयर बाजार और लॉटरी में आपको लाभ हो सकता है। इस सप्ताह आप थोड़े से प्रयासों से ही अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। धन आने का कोई विशेष योग नहीं है। मामूली धन की प्राप्ति हो सकती है। कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतने पर सफलता प्राप्त हो सकती है। अधिकारी और कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य है। इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 अक्टूबर परिणाम दायक हैं। 1 नवंबर को आपको सावधान रहकर के अपने कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।
मीन राशि
इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों के साथ अच्छा संबंध रहेगा अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है छात्रों की पढ़ाई ठीक-तक चलेगी आपका आपके जीवन साथी आपका आपके जीवनसाथी का और आपके माता-पिता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा आपके गर्दन या कमर में दर्द हो सकता है इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 अक्टूबर विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उत्तम है सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।
राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)
निवेदक:-
ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल
संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश
मो – 8959594400
ईमेल – aasra.jyotish@gmail.com
यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष
≈ संस्थापक संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈




