☆ सूचनाएँ/Information  ☆

(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)

☆ डॉ. ऋचा शर्मा ☆

☆ आचार्य जगदीश चंद्र मिश्र लघुकथा सम्मान – वर्ष 2022 – प्रविष्टियाँ आमंत्रित ☆ 

☆ लघुकथा शोध केंद्र, अहमदनगर (महाराष्ट्र) का आयोजन ☆

लघुकथा शोध केंद्र, अहमदनगर (महाराष्ट्र) के प्रथम वार्षिक कार्यक्रम (मई 2022) के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर  ‘आचार्य जगदीश चंद्र मिश्र  लघुकथा सम्मान’ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रविष्टि भेजने के लिए नियम व शर्तें इस प्रकार हैं —    

  1. प्रेषित लघुकथा मौलिक तथा अप्रकाशित, अप्रसारित हो। इसका प्रमाण पत्र लघुकथाकार द्वारा देना अनिवार्य है।     
  2. प्रेषित लघुकथा वर्ड फाइल में यूनीकोड मंगल फोंट अथवा कृतिदेव 10 फोंट में टाइप की हुई हो ।  
  3. वर्तनी की अशुद्धियां नहीं होनी चाहिए तथा व्याकरण चिह्नों का समुचित प्रयोग हो ।
  4. एक लघुकथाकार एक लघुकथा भेजें। लघुकथा का शीर्षक, अपना पूरा नाम, डाकपता, फोन नंबर, ई-मेल आदि का स्पष्ट उल्लेख अलग फाइल में करें।
  5. लघुकथाएँ इस ई-मेल पर भेजें – [email protected] व्हाट्स एप पर अथवा डाक/कूरियर से नहीं।
  6. रचना ओपन फाइल में भेजें, पीडीएफ में नहीं।
  7. रचना भेजने की अन्तिम तिथि – 5.5.2022 है। इसके बाद प्राप्त रचनाएँ प्रतियोगिता में शामिल नहीं की जाएँगी।
  8. परीक्षकों का निर्णय ही मान्य तथा अंतिम होगा ।
  9. प्रतियोगिता का परिणाम  वार्षिक कार्यक्रम (ऑनलाईन) के अवसर पर घोषित किया जाएगा। इससे पूर्व इस संदर्भ में कृपया कोई संपर्क न करे ।  
    •  प्रथम पुरस्कार – 2000/=
    •  द्वितीय पुरस्कार -1000/=
    •  तृतीय पुरस्कार – 700/=
    •  तीन प्रोत्साहन पुरस्कार- 500/=

 

विशेष:- प्रतियोगिता के  नियमों में आवश्यक परिवर्तन का अधिकार ‘आचार्य जगदीश चंद्र मिश्र लघुकथा सम्मान’ समिति, अहमदनगर (महाराष्ट्र) के पास सुरक्षित रहेगा।

 

प्रो. डॉ. ऋचा शर्मा, अध्यक्ष – हिंदी विभागअहमदनगर कॉलेज, अहमदनगर (महाराष्ट्र)

संयोजक –  लघुकथा शोध केंद्र, अहमदनगर, [महाराष्ट्र (लघुकथा शोध केंद्र,भोपाल की शाखा)]

ई-मेल [email protected]

मो. – 9370288414

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments