☆ सूचनाएँ/Information ☆
(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)
🙏 💐 वरिष्ठ साहित्यकार गुरुवर प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव विदग्ध जी अनंत में विलीन – विनम्र श्रद्धांजलि 💐🙏
भोपाल। वरिष्ठ साहित्यकार, भगवतगीता , रघुवंश, मेघदूत के हिंदी काव्य में अनुवादक, 40 से ज्यादा कृतियों के कवि, लेखक, आध्यात्मिक, राष्ट्र प्रेम की भावधारा के साहित्यिक पिताजी प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव विदग्ध का दुखद अवसान 99 वर्ष की आयु में आज 25 जुलाई को शाम 4 बजकर 50 मिनट पर हो गया है।
उन्होने शांति से अंतिम सांसे ली, और दिव्य स्थान को प्रस्थान कर गए हैं।
उन्होंने बच्चों के बच्चों के संग भी जीवन का भरपूर आनंद लिया।
ई-अभिव्यक्ति परिवार श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ संपादक ई-अभिव्यक्ति (हिंदी) के इस दुःख में सहभागी है। 🙏
– हेमन्त बावनकर, पुणे
🙏 ई-अभिव्यक्ति परिवार की ओर से गुरुवर प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव विदग्ध जी को विनम्र श्रद्धांजलि 🙏
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈






विनम्र श्रद्धांजलि