सूचना/Information
(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)
।। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कवि पद्मश्री डॉ सुरेन्द्र दुबे जी का दुखद निधन – भावपूर्ण श्रद्धांजलि ।।
छत्तीसगढ़ की माटी से लेकर विश्व मंच तक अपनी विशिष्ट एवं हास्य-व्यंग्य की कविताओं से पहचान बनाने वाले महान कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।आपका जन्म 8 जनवरी सन 1953 को छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले में बेमेतरा गाव में हुआ था। आप पेशे से एक आयुर्वेदिक चिकित्सक भी रहे। आपको भारत सरकार द्वारा 2010 में भारतीय नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। आपको “काका हाथरसी पुरस्कार” से भी सम्मानित किया गया था।
🙏🌹 ई-अभिव्यक्ति परिवार की ओर से प्रसिद्ध कवि पद्मश्री डॉ सुरेन्द्र दुबे जी को विनम्र श्रद्धांजलि 🌹🙏
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈





