श्री जगत सिंह बिष्ट

(Master Teacher: Happiness & Well-Being, Laughter Yoga Master Trainer, Author, Blogger, Educator, and Speaker.)

🌈📱 जनप्रतिनिधि जी से एक छोटी-सी विनम्र शिकायत… 📱🌈

(अभी एक स्थानीय समस्या को लेकर कुछ छोटी-सी माँगें व्हॉट्सऐप के माध्यम से हमारे माननीय जनप्रतिनिधियों तक पहुँचाने का प्रयास किया।)

📱

सोचा था—

लोकतंत्र में संवाद होगा,

शायद कोई उत्तर आएगा,

शायद कोई आश्वासन मिलेगा…

या कम-से-कम “देखते हैं” ही सुनने को मिलेगा। 😄

 

परन्तु…

पूर्ण मौन! 🤐

 

न कोई उत्तर,

न कोई प्रतिक्रिया,

न कोई “Received”…

मानो संदेश व्हॉट्सऐप पर नहीं, हिमालय की किसी गुफा में रख दिया गया हो! 🏔️😄

 

अब हम भी सोच में पड़ गए—

अरे भई, उत्तर देना कठिन था तो एक इमोजी ही लगा देते! 😂

 

🙏 हाथ जोड़ने में संकोच हो तो कोई बात नहीं…

👍 अंगूठा ही दिखा देते!

 

😊 मुस्कुराता हुआ चेहरा भेज देते,

👀 दो आँखें भेज देते,

या फिर आधुनिक लोकतंत्र का सबसे सुरक्षित उत्तर—

“Seen” ही कर देते! 😜

 

आखिर आजकल डिजिटल युग है।

एक इमोजी में भावनाएँ व्यक्त हो जाती हैं,

एक क्लिक में सरकारें चल जाती हैं,

तो एक 👍 से नागरिक को यह भरोसा भी तो मिल सकता है कि

उसका संदेश कम-से-कम मोबाइल तक तो पहुँचा! 📱😂

 

व्यंग्य अपनी जगह है,

पर प्रश्न छोटा-सा है—

 

जनता जब अपनी समस्या लेकर दरवाज़ा खटखटाती है,

तो दरवाज़ा खोलना सम्भव न हो,

कम-से-कम भीतर से “कौन है?” तो पूछा जा सकता है! 🚪🙂

 

🙏 संवाद ही लोकतंत्र की पहली सीढ़ी है।

और यदि संवाद के लिए शब्द कम पड़ जाएँ,

तो आज के युग में इमोजी तो हैं ही! 😄🌸

 

🌿 एक 👍 भी बहुत कुछ कह देता है।

बस वह दिखाई तो दे! 😉

📱

#लोकतंत्र #जनसंवाद #जनप्रतिनिधि #जनता_की_आवाज़ #व्हॉट्सऐप_लोकतंत्र #एक_इमोजी_तो_बनता_था #व्यंग्य #हास्यव्यंग्य #संवाद_जरूरी_है #Indore

© श्री जगत सिंह बिष्ट

साधक

LifeSkills

A Pathway to Authentic Happiness, Well-Being & A Fulfilling Life! We teach skills to lead a healthy, happy and meaningful life.

The Science of Happiness (Positive Psychology), Meditation, Yoga, Spirituality and Laughter Yoga. We conduct talks, seminars, workshops, retreats and training.

≈संस्थापक संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’≈

Please share your Post !

Shares
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
SADANAND AMBEKAR
0

वर्तमान परिदृश्य का रोचक व यथार्थ चित्रण।