श्री राकेश कुमार

(श्री राकेश कुमार जी भारतीय स्टेट बैंक से 37 वर्ष सेवा के उपरांत वरिष्ठ अधिकारी के पद पर मुंबई से 2016 में सेवानिवृत। बैंक की सेवा में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान के विभिन्न शहरों और वहाँ  की संस्कृति को करीब से देखने का अवसर मिला। उनके आत्मकथ्य स्वरुप – “संभवतः मेरी रचनाएँ मेरी स्मृतियों और अनुभवों का लेखा जोखा है।” आज प्रस्तुत है आलेख की शृंखला – “देश -परदेश ” की अगली कड़ी।)

☆ आलेख # 43 ☆ देश-परदेश – हमें क्या ? ☆ श्री राकेश कुमार ☆

उपरोक्त चित्र में जल सप्लाई के लिए एक पत्थर (बाधा/ व्यवधान) को दूर किए बिना थोड़ा अतिरिक्त पाइप लगा कर कार्य किया गया हैं। आप कह सकते हैं, कि पत्थर हटाने का कार्य तो पाइप लाइन बिछाने वाले का था ही नहीं वो क्यों हटाता। सरकारी कार्य है, ऐसा ही होता है, जी नहीं हम सब निजी जीवन में भी ये ही सब कर रहे हैं। लकीर के फकीर बन जाते हैं, हम लोग जब भी कहीं समाज या सार्वजनिक व्यवधान होता है, हम उसे दूर करने के स्थान पर येन-केन अपना कार्य कर लेते हैं, दूसरे भले ही परेशान या मुश्किल में पड़ जाएं।

हमारे समाज में और धर्म में भी तो “सर्वजन हिताय : सर्वजन सुखाय” का उल्लेख ऋग्वेद में किया गया है।

अधिकतर राह में कोई छोटी बाधा को दूर करने के बजाय हम लंबे मार्ग से जाकर अपना कार्य कर लेते हैं। छोटी छोटी कमियों को दूर करने में सक्षम होते हुए भी हम सार्वजनिक कार्य में हाथ नहीं लगाते हैं। लेकिन जब निजी समस्या हो तो दिन भर शारीरिक श्रम से कार्य को अंजाम देने में सकुचाते नहीं हैं। क्या हुआ हमारी संस्कृति और सामाजिक मूल्यों का? इतना पतन हो चुका है, हमारी मान्यताओं का शायद शिक्षा और विशेष रूप से नैतिक मूल्य गिर कर पाताल में जा चुके है।

सामाजिक परिवर्तन, संयुक्त परिवार नीति का समापन, धर्म से दूरी और विशेष कर पश्चिम का अनुसरण हम सब को अपने प्राचीन रीति रिवाज से दूर कर चुका है।

 

© श्री राकेश कुमार

संपर्क – B 508 शिवज्ञान एनक्लेव, निर्माण नगर AB ब्लॉक, जयपुर-302 019 (राजस्थान) 

मोबाईल 9920832096

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted