स्व प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

(आज प्रस्तुत है गुरुवर स्व  प्रोफ. श्री चित्र भूषण श्रीवास्तव जी  द्वारा रचित – “कविता  – जीवन-सफलता…” । हमारे प्रबुद्ध पाठकगण स्व प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ जी  काव्य रचनाओं को प्रत्येक शनिवार आत्मसात कर सकेंगे.।) 

☆ काव्य धारा # २३६ ☆

☆ शिक्षाप्रद बाल गीत – जीवन-सफलता…  ☆ स्व प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ ☆

☆

यह दुनिया प्रभु की रचना है यहाँ न कोई अभाव है

 हर एक को मिल पाता वह सब जो भी जिसका भाव है।

*

सोच समझ ही सही चाहिये, सही स्नेह की भावना

साथ जी रहे जो धरती पर उनके प्रति शुभ कामना ।

*

राहें यहाँ अनेक, पंथ कई सबके अलग विचार हैं

सबको हितकर राहें चुनने, जीने के अधिकार हैं।

*

पर इससे भी बड़ा सोच यह है कि सब खुशहाल हों

हम जो करें करे ऐसा सब प्राणी जिससे निहाल हों।

*

हर आने वाला दिन, गये दिन से ज्यादा सुखदायी हो

पास-पड़ोस हमारा सुधरे जीवन में अच्छाई हो।

*

यही चाहिये सही सोच रख, हम प्रतिदिन शुभ कर्म करें

सबके हित की रखें भावना, कभी न कोई अधर्म करें।

*

मन में सदा दया हो सबके सुख-दुख का अनुमान हो

करे सदा वे काम कि जिससे किसी का न नुकसान हो।

*

सेवा, परोकार, सद्गुण ही प्रिय लगते भगवान को

इनसे ही सुख-शांति सदा ही मिलती हर इन्सान को।

*

सफल उसी का जीवन जिसने कुछ ऐसा कर पाया है

जिसने सामाजिक सेवा कर जन मन को हर्षाया है।

☆

© प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

ए २३३ , ओल्ड मीनाल रेजीडेंसी  भोपाल ४६२०२३

मो. 9425484452

vivek1959@yahoo.co.in

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted