अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष 

डॉ प्रेम कृष्ण श्रीवास्तव 

 

(डॉ. प्रेम कृष्ण श्रीवास्तव जी की  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष कविता।)

 

☆ आओ हम सब मिल नित योग करें

 

आओ हम सब मिल नित योग करें,

हम सब भारत माता की संतान हैं।

निरोग रहें हम एवं सब शक्ति से भरें,

देश की हम आन बान और शान हैं।।

आओ – – – – – – – – – – – – – – – – -करें।

 

आओ हम सब मिल कर संकल्प करें,

योग ज्ञान से सकल जगत अंजान है।

स्वस्थ रहने का सबमें हम विकल्प भरें,

जगद्गुरु बनने का अब स्वप्न  संधान है।।

आओ – – – – – – – – – – – — —— – करें।

 

निज सभ्यता संस्कृति का हम मान करें,

देख रहा सारा जग हमें इसका भान है।

भू नभ जल वायु अग्नि का सम्मान करें,

पर्यावरण संरक्षण अब हमारी आन है।।

आऔ – – – – – – – – – – – – – – – – – -करें।

 

जैव विविधता संरक्षण का संधान करें,

जीव जंतु वनस्पतियां हमारी शान हैं।

क्रोध लोभ मोह अहं हिंसा मर्दन करें,

वसुधैव कुटुम्बकम मंत्र हमारी शान है।।

आऔ——————————शान हैँ।।

 

डा0.प्रेम कृष्ण श्रीवास्तव

9412939877

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest


0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments