☆ सूचनाएँ/Information ☆
(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)
🙏🏻 निवेदन – परसाई जन्म शताब्दी (2023-2024) अवसर पर “परसाई व्यंग्य पीठ” की स्थापना हो – श्री जय प्रकाश पाण्डेय🙏🏻
परसाई जन्म शताब्दी (2023-2024) अवसर पर संस्कारधानी जबलपुर में “परसाई व्यंग्य पीठ” की स्थापना की जानी चाहिए।
परसाई जी जीवन के अंतिम समय तक पीड़ा ही झेलते रहे, यह व्यक्तिगत पीड़ा भी थी, पारिवारिक पीड़ा भी थी, समाज और राष्ट्र की पीड़ा भी थी। इसी पीड़ा ने व्यंग्यकार को जन्म दिया।
उनका व्यंग्य कोई हंसने-हंसाने, हंसी-ठिठोली वाला व्यंग्य नहीं, वह आम जनमानस में गहरे पैठ कर मर्मांतक चोट करता है। वह उत्पीड़ित समाज में नई चेतना का संचार करता है, उन्हें कुरीतियों, अज्ञान के खिलाफ जेहाद छेड़ने बाध्य करता है। वह सरकारी अमले को दिशा निर्देश देता प्रतीत होता है। यह साहस हर कोई नहीं जुटा सकता। समाज से, सरकार से, मान्य परंपराओं के विरोध करने में जो चुनौती का सामना करना होता है उससे सभी कतराते हैं, पर यह पीड़ा परसाई जी ने उठाई थी ।
श्री जय प्रकाश पाण्डेय
व्यंग्य को लोकोपकारी स्वरूप प्रदान करने में उनके भागीरथी प्रयत्न की लम्बी गाथा है। जब उनके व्यंग्य की परिधि आम आदमी से घूमते घूमते राष्ट्रीय सीमा लांघ अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर स्थापित हो चुकी है, तो क्यों न संस्कारधानी जबलपुर में परसाई जी के नाम पर “परसाई व्यंग्य पीठ” के स्थापना की पहल जनप्रतिनिधियों को करना चाहिए। हम सभी व्यंग्यकार-साहित्यकार एवं साहित्यिक संस्थाओं द्वारा इस भागीरथी प्रयास में सहभागिता की अपेक्षा करते हैं।
इस अभूतपूर्व पहल के लिए श्री जय प्रकाश पाण्डेय जी के आह्वान का ई-अभिव्यक्ति परिवार द्वारा स्वागत एवं सहभागिता हेतु तत्पर 💐🙏🏻
निवेदक – जय प्रकाश पाण्डेय
416 – एच, जय नगर, आई बी एम आफिस के पास जबलपुर – 482002 मोबाइल 9977318765
संपर्क – # 103-सी, अशोक नगर, नज़दीक शिव मंदिर, अम्बाला छावनी- 133001 (हरियाणा), ई मेल- urmi.klm@gmail.com मोबाइल : 9813130512
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈
















