श्री राजेश कुमार सिंह ‘श्रेयस’
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – श्रेयस साहित्य # १४ ☆
☆ कविता ☆ ~ प्रकृति का प्यार भरा पैगाम ~ ☆ श्री राजेश कुमार सिंह ‘श्रेयस’ ☆
☆
सूर्य किसी से कहाँ पूछता,
तुम मेरी पहचान बता दो l
वक्ष खोल कर अम्बर कहता,
मुझ में तुम अभिमान दिखा दो ll
*
सागर की गहराई कहती,
हम रत्नों से भरे पडे है
मेरे अंतस के अंदर तुम,
क्षुद्र भाव अरमान दिखा दो ll
*
प्यारी धरती माता कहती,
खेत और खलिहान दिखा दो l
कल कल करती नदियां कहती,
प्यासा एक इंसान दिखा दो ll
*
बड़े प्यार से प्रकृति कह रही,
क्यों घुट घुट कर मरते हो
मेहनत कश भूखे कब सोते l
गांव का तुम भगवान दिखा दो ll
*
हरे भरे जंगल है कहते है,
पशु, पक्षी मेहमान दिखा दो l
फल देकर झुकना सीखा ,
यह मेरा स्वाभिमान दिखा दो ll
*
जल, जंगल, जमीन, हवाएं
सब कुछ ईश्वर की नेमत है l
परोपकारी प्रकृति के दिल का
प्यार भरा पैगाम दिखा दो ll
☆
♥♥♥♥
© श्री राजेश कुमार सिंह “श्रेयस”
लखनऊ, उप्र, (भारत )
दिनांक 22-02-2025
≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈





