श्रीमति उमा मिश्रा ‘प्रीति’

(ई-अभिव्यक्ति में श्रीमति उमा मिश्रा ‘प्रीति’ जी का स्वागत। पूर्व शिक्षिका – नेवी चिल्ड्रन स्कूल। वर्तमान में स्वतंत्र लेखन। विधा –  गीत,कविता, लघु कथाएं, कहानी,  संस्मरण,  आलेख, संवाद, नाटक, निबंध आदि। भाषा ज्ञान – हिंदी,अंग्रेजी, संस्कृत। साहित्यिक सेवा हेतु। कई प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय स्तर की साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा अलंकृत / सम्मानित। ई-पत्रिका/ साझा संकलन/विभिन्न अखबारों /पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित। पुस्तक – (1)उमा की काव्यांजली (काव्य संग्रह) (2) उड़ान (लघुकथा संग्रह), आहुति (ई पत्रिका)। शहर समता अखबार प्रयागराज की महिला विचार मंच की मध्य प्रदेश अध्यक्ष। आज प्रस्तुत है आपकी एक विचारणीय लघुकथा – मूक मौन।)

☆ लघुकथा – मूक मौन श्रीमति उमा मिश्रा ‘प्रीति’

जिंदगी में हर किसी की ख्वाहिश पूरी नहीं होती सब कुछ उसे अदृश्य नाटक की तरह होता है जैसे हम एक पेड़ पर चढ़ने जा रहे हैं आम तो खाना चाहते हैं पर उसे पेड़ पर रहने वाले चींटे, चींटियों एवं पक्षियों के घोंसले सभी के जनजीवन उसमें पलता है। हम उनके घर में जाएंगे तो वह अपनी सुरक्षा के लिए हमारे ऊपर हमला करेंगे ठीक उसी तरह जिस तरह हम घर से बाहर जाते हैं तो अपने घर को ताला देते हैं। इस तरह जीवन भी सबके शहरों से चलता है हर किसी को देखा तो एक दुनिया दिखती है प्रकृति भी मुख मौन होकर हमें बहुत कुछ देती है। हम क्या लेते हैं यह हमारे ऊपर है हम तो सिर्फ लड़ाई झगड़ा और स्वयं के स्वांग में उलझे हैं…।

© श्रीमति उमा मिश्रा ‘प्रीति’

जबलपुर, मध्य प्रदेश मो. 7000072079

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments