श्री हेमंत तारे
श्री हेमन्त तारे जी भारतीय स्टेट बैंक से वर्ष 2014 में सहायक महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्ति उपरान्त अपने उर्दू भाषा से प्रेम को जी रहे हैं। विगत 10 वर्षों से उर्दू अदब की ख़िदमत आपका प्रिय शग़ल है। यदा- कदा हिन्दी भाषा की अतुकांत कविता के माध्यम से भी अपनी संवेदनाएँ व्यक्त किया करते हैं। “जो सीखा अब तक, चंद कविताएं चंद अशआर” शीर्षक से आपका एक काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुका है। आज प्रस्तुत है आपकी एक भावप्रवण कविता – EGO : THE DOWNWARD SPIRAL…।)
EGO : THE DOWNWARD SPIRAL… ☆ श्री हेमंत तारे ☆
☆
अक्सर,
खो जाता है विश्वास,
गुम हो जाती है हक की जमीन,
और,
चूक जाती है,
रिश्तों की गरमाहट,
जब,
अहम का सिर, कानों के साथ
जा भिडता है आसमां से,
हकीकत से दूर,
दूर, इतनी दूर, कि
जमीन पर कराहते रिश्तों की आहट
सुन ही नही पाते
आसमां में टंगे, अहम के कान |
☆
(एहतिमाम = व्यवस्था, सिम्त = तरफ, सुकूँ = शांति, एज़ाज़ = सम्मान , शै = वस्तु, सुर्खियां = headlines, आश्ना = मित्र, मसरूफियत = व्यस्तता)
© श्री हेमंत तारे
मो. 8989792935
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈




