श्री हेमंत तारे
श्री हेमन्त तारे जी भारतीय स्टेट बैंक से वर्ष 2014 में सहायक महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्ति उपरान्त अपने उर्दू भाषा से प्रेम को जी रहे हैं। विगत 10 वर्षों से उर्दू अदब की ख़िदमत आपका प्रिय शग़ल है। यदा- कदा हिन्दी भाषा की अतुकांत कविता के माध्यम से भी अपनी संवेदनाएँ व्यक्त किया करते हैं। “जो सीखा अब तक, चंद कविताएं चंद अशआर” शीर्षक से आपका एक काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुका है। आज प्रस्तुत है आपकी एक कविता – अन्तर्मन…।)
अन्तर्मन… ☆ श्री हेमंत तारे ☆
☆
अतीत के पन्नों पर
उकेरे हुये
कुछ
प्रतीक, बिम्ब, प्रतिबिम्ब
और
चितवने
आ खड़ी होती है सामने
जब
वजह – बेवजह आयी लहर कोई
भीगो जाती है
अन्तर्मन को ।
ऐसे में
अनछुए कोरे सफों पर
उतर आता है बसन्त
कि
आने को है, उनकी भी बारी
कि
लिखा जाना है, उन पर भी
कोई अफ़साना या कोई तराना ।
☆
(एहतिमाम = व्यवस्था, सिम्त = तरफ, सुकूँ = शांति, एज़ाज़ = सम्मान , शै = वस्तु, सुर्खियां = headlines, आश्ना = मित्र, मसरूफियत = व्यस्तता)
© श्री हेमंत तारे
मो. 8989792935
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈




