श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”
संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं सजग अग्रज साहित्यकार श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” जी के साप्ताहिक स्तम्भ “मनोज साहित्य ” में आज प्रस्तुत है आपकी भावप्रवण कविता “सजल – बदल गया है आज जमाना”। आप प्रत्येक मंगलवार को आपकी भावप्रवण रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे।
मनोज साहित्य # 176 – सजल – एक-एक कर बिछुड़े अपने ☆
☆
श्रम, नासूर, आतंकी,श्रमिक, मजदूर, पसीना, रोटी
सेना की श्रम साधना, अब लाई है रंग।
ऐसा मारा रह गया, पाकिस्तानी दंग।।
*
पहलगाम के घाव ने, दिया उसे नासूर।
कभी भुला न पाएगा, देखे दुनिया घूर।।
*
सेना ने बदला लिया, आतंकी हैरान।
नहीं सुरक्षा कवच अब, बदला हिंदुस्तान।।
*
मानव बनता श्रमिक है, श्रम साधन ही साध्य।
कर्म करें मिलकर सभी, यही जगत आराध्य।।
*
अपने-अपने क्षेत्र में, हम सब हैं मजदूर।
श्रम की होती साधना, देश बने मशहूर।।
*
बहा पसीना श्रमिक का, भारत है खुशहाल।
अर्थ व्यवस्था पाँचवीं, बनी हमारी ढाल।।
*
रोटी से हर पेट का, रिश्ता बड़ा अजीब।
चाहे साहूकार हो, या हो निरा-गरीब।।
☆
© मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”
संपर्क – 58 आशीष दीप, उत्तर मिलोनीगंज जबलपुर (मध्य प्रदेश)- 482002
मो 94258 62550
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈






