श्री राघवेंद्र तिवारी

(प्रतिष्ठित कवि, रेखाचित्रकार, लेखक, सम्पादक श्रद्धेय श्री राघवेंद्र तिवारी जी  हिन्दी, दूर शिक्षा, पत्रकारिता व जनसंचार,  मानवाधिकार तथा बौद्धिक सम्पदा अधिकार एवं शोध जैसे विषयों में शिक्षित एवं दीक्षित। 1970 से सतत लेखन। आपके द्वारा सृजित ‘शिक्षा का नया विकल्प : दूर शिक्षा’ (1997), ‘भारत में जनसंचार और सम्प्रेषण के मूल सिद्धांत’ (2009), ‘स्थापित होता है शब्द हर बार’ (कविता संग्रह, 2011), ‘​जहाँ दरक कर गिरा समय भी​’​ ( 2014​)​ कृतियाँ प्रकाशित एवं चर्चित हो चुकी हैं। ​आपके द्वारा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए ‘कविता की अनुभूतिपरक जटिलता’ शीर्षक से एक श्रव्य कैसेट भी तैयार कराया जा चुका है। आज प्रस्तुत है आपका एक अभिनव गीत “पहले थी छोटी सी दुनिया...”)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ # 241 ☆।। अभिनव गीत ।। ☆

☆ “पहले थी छोटी सी दुनिया...” ☆ श्री राघवेंद्र तिवारी ☆

(“जहाँ दरक कर गिरा समय भी” से)

☆

चिन्तित क्यों

अपना कन्छेदी?

 

पहले थी छोटी

सी दुनिया

जुड़े, राम भरोसे

वं मुनिया

 

रहा, जिस तरह

ढोर बरेदी

 

भोजन के तमाम

हलकों में –

पानी था, पानी

पलकों में

 

पानी उसके घर

का भेदी

 

जाओ मरो भरत

की भू पर

भूखे रहो, पलो

बदबू पर

 

प्रभु ने उसे

इजाजत दे दी

 

लिखने लगे

मीडिया वाले

“पड़े यहाँ खाने

के लाले”

 

खा कर चिकन

प्रभंजन बेदी

☆

©  श्री राघवेन्द्र तिवारी

 संपर्क​ ​: ई.एम. – 33, इंडस टाउन, राष्ट्रीय राजमार्ग-12, भोपाल- 462047​, ​मोब : 09424482812​

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted