डॉ भावना शुक्ल
(डॉ भावना शुक्ल जी (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान किया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं – गीत – सावन।)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ # 284 – साहित्य निकुंज ☆
☆ गीत – सावन ☆ डॉ भावना शुक्ल ☆
(गीत चौपाई छंद)
☆
सावन में मिलने को आओ।
अब तो अपने दरस दिखाओ।।
*
रिमझिम बरसे नैना तरसे।
आए नहीं है सजन जबसे।।
देख रही हूँ राह तुम्हारी।
कैसी तेरी लीला न्यारी।।
*
बादल गरजे जमके बरसे।
लगी देखने मन अब हरसे।।
पिया बिना अब नहीं सुहाता।
तेरी प्रीत बिन कुछ ना भाता।।
*
पागल करते बादल कारे।
तुम बसते नैना कजरारे।
बिजुरी चमके नैना दमके।
बरसे बादल देखो जमके।।
*
उमड़ घुमड़ते बादल प्यारे।
प्रियतम मेरे सबसे न्यारे।।
आहट तेरी मुझको आयी
आदत तेरी मुझको भायी।।
☆
© डॉ भावना शुक्ल
सहसंपादक… प्राची
प्रतीक लॉरेल, J-1504, नोएडा सेक्टर – 120, नोएडा (यू.पी )- 201307
मोब. 9278720311 ईमेल : bhavanasharma30@gmail.com
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈






डिजिटल युग में जब हम जी रहें हैं तो अब हर रिश्तों में खाई पड़ने लगी है जिसमें पति पत्नी का रिश्ता भी अछूता नहीं रहा l रिश्ते जैसे यांत्रिक हो गए हैं… ढाई तीन दशक पहले इस तरह रोमहर्षक कविताएं आती थी… परन्तु आज पुनः उसे आपकी लेखनी में देख पा रहा हूँ l