श्री एस के कपूर “श्री हंस”
☆ “श्री हंस” साहित्य # 169 ☆
☆ मुक्तक – ।। बस यूँ ही किसी किरदार को नाम नहीं मिलता।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆
☆
=1=
हर किसीको यूँ ही जमीं आसमां नहीं मिलता है।
हर किसीको करने को इम्तिहान नहीं मिलता है।।
वह तो खुशनसीब हैं जिन्हें आजमाया है जाता।
हर क़िरदार को यूं ही नाम इंसान नहीं मिलता है।।
=2=
जिम्मेदारी भी मिलती है बस काम करने वाले को।
यह दुनिया भी पूछती है ऊंचा नाम करने वाले को।।
कर्मशील को मिलता है बस पुरुषार्थ में ही आनंद।
यश कीर्ति भी मिलती है स्वाभिमान रखने वाले को।।
=3=
कल को भूलो आज हम रवानी नई लिखते हैं।
छोड़ कर ये पुरानी बातें कहानी नई लिखते हैं।।
गर छूनाआसमान तो उड़ान भरो आज ही तुम।
हौसलों भरी हुई एक जिंदगानी नई लिखते हैं।।
=4=
जो सिर्फ पानी से नहाते वो लिबास बदलते हैं।
जो नहाते पसीने से वो जाकर इतिहास बदलते हैं।।
उनका खून पसीना रंग लाता है कुछ अलग ही।
वो होकर आदमी आम ही कुछ खास बदलते हैं।।
☆
© एस के कपूर “श्री हंस”
बरेलीईमेल – Skkapoor5067@ gmail.com, मोब – 9897071046, 8218685464





