श्री श्याम खापर्डे

(श्री श्याम खापर्डे जी भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी हैं। आप प्रत्येक सोमवार पढ़ सकते हैं साप्ताहिक स्तम्भ – क्या बात है श्याम जी । आज प्रस्तुत है आपकी भावप्रवण कविता “सनक…” ।) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ क्या बात है श्याम जी # 227 ☆

☆ # “सनक…” # ☆

☆

नफरत में कितना जहर भरा है

पीठ पर जख्म अभी भी हरा है

वह शख्स कितना बेबस डरा है

वह जिंदा है अभी नहीं मरा है

*

उसे बुनियादी सवालों ने घेरा  है

कैसे अवैध उसका यह डेरा है

उसके आंखों के आगे अंधेरा है

किससे कहे कि यह आशियाना मेरा है

*

रात के अंधेरे में सितम ढ़ाते हैं

तन और मन दोनों को तड़पाते हैं

मानवता को तार तार कर जाते हैं

बर्बरता की हद पार कर जाते हैं

*

वह कहां से लाये कागज अपने होने का

वह कहां से ले प्रमाण हक जताने का

कहते हैं कागज पत्र तो झूठा है

वह निशाना बन गया है जालिम जमाने का

*

जुल्म सहकर भी अभी तक जिंदा है

कई वर्षों से यहां का बाशिंदा है

कट्टरता की भेंट चढ़ गया है वह

लोकतंत्र कटघरे में शर्मिंदा है /

☆

© श्याम खापर्डे 

फ्लेट न – 402, मैत्री अपार्टमेंट, फेज – बी, रिसाली, दुर्ग ( छत्तीसगढ़) मो  9425592588

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’  ≈

Please share your Post !

Shares
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted