डॉ भावना शुक्ल
(डॉ भावना शुक्ल जी (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान किया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं – भावना के मुक्तक – शिव भोले।)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ # 287 – साहित्य निकुंज ☆
☆ भावना के मुक्तक – शिव भोले ☆ डॉ भावना शुक्ल ☆
☆
शिव भोले की पूजा कर लो, कृपा वही बरसाएंगे।
दूध केसर से अभिषेक करो, दुख सारे ही बह जाएंगे।
हे त्रिपुरारी डमरूधारी, श्रद्धा से करें पुकार तुझे।
शिव भोले की पूजा कर लो, वह सबको पार लगाएंगे।
**
कांवड़िया चले गंग जल ले, शिव की करो पुकार ।
सावन की बूंदों में बरसे, शिव भोले का प्यार।
नाम जपो कैलाशपति हर हर गंगे नाम।
भोलेनाथ की छबि में दिखे, करुणामय संसार।।
☆
© डॉ भावना शुक्ल
सहसंपादक… प्राची
प्रतीक लॉरेल, J-1504, नोएडा सेक्टर – 120, नोएडा (यू.पी )- 201307
मोब. 9278720311 ईमेल : bhavanasharma30@gmail.com
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈





