श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक सहित्य # ३६३ ☆
कविता – शख्सियत
श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ☆
कितना नाम
कितने फॉलोअर
कितने सम्मान
कितनी कहानियां
कितनी बातें
आत्मा ज्यों ही छोड़ती है
शरीर
व्यक्तित्व समा जाता है
एक फोटो में
जिसके फ्रेम पर
एक हार होता है
अपनों की
स्मृतियों में
रह जाता है
व्यक्ति
और
सरकारी दस्तावेजों में
बन जाता है
मृत्यु प्रमाणपत्र में
पंजीकृत एक नंबर
☆
© श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’
म प्र साहित्य अकादमी से सम्मानित वरिष्ठ व्यंग्यकार
संपर्क – ए 233, ओल्ड मिनाल रेजीडेंसी भोपाल 462023
मोब 7000375798, ईमेल apniabhivyakti@gmail.com
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈




