डॉ भावना शुक्ल
(डॉ भावना शुक्ल जी (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान किया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं – भावना के मुक्तक – बरखा।)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ # २८८ – साहित्य निकुंज ☆
☆ भावना के मुक्तक – बरखा ☆ डॉ भावना शुक्ल ☆
☆
बादल तुमको देखकर, बदला यही मिजाज ।
मन मेरा घायल हुआ, अब न बरसो आज।।
*
राह तेरी मैं देख रही, कहां छुपे हो आज।
रिमझिम रिमझिम बरसते, ओ बादल सरताज।।
*
चिंता सबकी करो प्रभु, होते सब हैरान।
बारिश को अब रोक लो, बच जाएगी जान।।
*
विनती प्रभु से है यही, रखो फसल का ध्यान।
बड़ी तबाही तो हुई, दुखी होते किसान ।।
☆
© डॉ भावना शुक्ल
सहसंपादक… प्राची
प्रतीक लॉरेल, J-1504, नोएडा सेक्टर – 120, नोएडा (यू.पी )- 201307
मोब. 9278720311 ईमेल : bhavanasharma30@gmail.com
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈




