स्व प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’
(आज प्रस्तुत है गुरुवर स्व प्रोफ. श्री चित्र भूषण श्रीवास्तव जी द्वारा रचित – “कविता – पंद्रह अगस्त-स्वतंत्रता दिवस…” । हमारे प्रबुद्ध पाठकगण स्व प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ जी काव्य रचनाओं को प्रत्येक शनिवार आत्मसात कर सकेंगे.।)
☆ काव्य धारा # २३५ ☆
☆ शिक्षाप्रद बाल गीत – पंद्रह अगस्त-स्वतंत्रता दिवस… ☆ स्व प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ ☆
☆
पुण्य पंद्रह अगस्त है स्वतंत्रता दिवस देश का भावमय ऐतिहासिक दिवस
जिसे लाने को सदियों सही लोगों ने, यातनाएँ कई और परेशानियाँ ॥ 1 ॥
*
गोलियाँ खायीं, गये जेल, फाँसी चढ़े पर रहे प्राणपण से निरन्तर अड़े।
छोड़ सुख-प्यार घर-बार, परिवार का, हँस के वीरों ने दी अपनी कुर्बानियाँ ॥ 2 ॥
*
तजे स्कूल, व्यवसाय, अनशन किये मरमिटे देश की आबरू के लिये।
देशभक्तों ने सब कुछ सहा बेफिकर, कभी स्वीकार की न मेहरबानियाँ ॥ ३ ॥
*
नौजवानों का अब भारी दायित्व है भाल ऊँचा रखे, प्रमुख अस्तित्व है।
देश की अपने रक्खे सुरक्षा सतत, जिससे हों न कहीं कोई नादानियाँ ॥ 4 ॥
*
युद्धा बुरा है, समझदारी रख के सदा, रखें माँ की प्रतिष्ठा, निभा कायदा।
मिली पुरखों से मन की धरोहर ये जो, इसकी करनी है सबको निगहबानियाँ ॥ 5 ॥
☆
साभार – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’
स्व प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’
ए २३३ , ओल्ड मीनाल रेजीडेंसी भोपाल ४६२०२३
मो. 9425484452
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈




