श्री एस के कपूर “श्री हंस”
☆ “श्री हंस” साहित्य # १७२ ☆
☆ गीत – ।। याद रखें हमारे बुजुर्ग बहुत ही धनवान होते हैं ।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆
।वरिष्ठ नागरिक दिवस 21अगस्त केअवसर पर।
☆
याद रखें हमारे बुजुर्ग बहुत ही धनवान होते हैं।
बुजुर्ग अनुभव और संस्कारों की खान होते हैं।।
***
बुजुर्ग बूढ़े नहीं वरिष्ठ नागरिक कहलाए जाते हैं।
वृद्धजनों में दुनियादारी निर्वहन गुण पाए जाते हैं।।
उनके महत्व को पहचानोउनके कुछअरमान होते हैं।
याद रखें हमारे बुजुर्ग बहुत ही धनवान होते हैं।।
****
वरिष्ठ जन के पास सामाजिक खजाना होता है।
होते बाल सफेद परंतु देखा सारा जमाना होता है।।
सीखो उनसे जरूर विचार उनके आलिशान होते हैं।
याद रखें हमारे बुजुर्ग बहुत ही धनवान होते हैं।।
***
जिन परिवारों में बड़े बुजुर्गों का साया होता है।
वहां पर सुख शांति संस्कार सदा छाया होता है।।
हर विपत्ति में सिद्ध बड़े बुजुर्ग ही समाधान होते हैं।
याद रखें हमारे बुजुर्ग बहुत ही धनवान होते हैं।।
☆
© एस के कपूर “श्री हंस”
बरेलीईमेल – Skkapoor5067@ gmail.com, मोब – 9897071046, 8218685464





