श्री राघवेंद्र तिवारी

(प्रतिष्ठित कवि, रेखाचित्रकार, लेखक, सम्पादक श्रद्धेय श्री राघवेंद्र तिवारी जी  हिन्दी, दूर शिक्षा, पत्रकारिता व जनसंचार,  मानवाधिकार तथा बौद्धिक सम्पदा अधिकार एवं शोध जैसे विषयों में शिक्षित एवं दीक्षित। 1970 से सतत लेखन। आपके द्वारा सृजित ‘शिक्षा का नया विकल्प : दूर शिक्षा’ (1997), ‘भारत में जनसंचार और सम्प्रेषण के मूल सिद्धांत’ (2009), ‘स्थापित होता है शब्द हर बार’ (कविता संग्रह, 2011), ‘​जहाँ दरक कर गिरा समय भी​’​ ( 2014​)​ कृतियाँ प्रकाशित एवं चर्चित हो चुकी हैं। ​आपके द्वारा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए ‘कविता की अनुभूतिपरक जटिलता’ शीर्षक से एक श्रव्य कैसेट भी तैयार कराया जा चुका है। आज प्रस्तुत है आपका एक अभिनव गीत “कितने संशय...”)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ # २४७ ☆।। अभिनव गीत ।। ☆

☆ “कितने संशय...” ☆ श्री राघवेंद्र तिवारी ☆

☆

चौराहे पर खड़े हुये थे ।

. 

वह जो रोड दक्षिणी पथ था

पूरब का पथ तनिक श्लथ था

पश्चिम की आभा धुँधली सी

उत्तर स्वयं दिखा लथपथ था

. 

लगा कहाँ हम पड़े हुये थे ।

.

मौसम बेहद कठिन सर्द था

चेहरा मेरा सुर्ख जर्द  था

अपनी छाया को सम्हालता

कैसे चारोंओर गर्दथा

.

लोग शर्म से गड़े हुये थे।

.

टूट रहा है जहाँ हरापन

पानी में कोई हो  दरपन

दमक रही दिन के हाथों में

कोई धूप खड़ी सी उलझन

.

कितने संशय बड़े हुये थे ।

☆

©  श्री राघवेन्द्र तिवारी

20 – 8 -20 25

संपर्क​ ​: ई.एम. – 33, इंडस टाउन, राष्ट्रीय राजमार्ग-12, भोपाल- 462047​, ​मोब : 09424482812​

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted