श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं सजग अग्रज साहित्यकार श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” जी  के साप्ताहिक स्तम्भ  “मनोज साहित्य ” में आज प्रस्तुत है आपकी भावप्रवण कविता “सजल – नवीन पथ तलाश कर…”। आप प्रत्येक मंगलवार को आपकी भावप्रवण रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे।

✍ मनोज साहित्य # १८८ – सजल – नवीन पथ तलाश कर… ☆

[समांत – अढ़े, पदांत – चलो, मात्राभार – 12+12 = 24]

☆

रुको नहीं थको नहीं, तीव्र गति बढ़े चलो।

उद्घोष तुम जय करो, विकास पथ गढ़े चलो।।

*

इधर-उधर न देख तूँ, साध-दृष्टि सुलक्ष्य पर।

बन गया विजय का रथ, निर्भय हो चढ़े चलो।।

*

जब घिरी हो कालिमा, प्रकाश पुंज को जला।

नवीन पथ तलाश कर, अतीत को पढ़े चलो।।

*

अवरोध की जब दिखें, राह में दुश्वारियाँ ।

निराश भाव त्याग कर, तारों को कढ़े चलो।।

*

सँवारे हर पृष्ठ को, इतिहास को मान दें।

स्वर्णाक्षर में नाम लिख, फ्रेमों में मढ़े चलो।।

☆

©  मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

19/8/25

संपर्क – 58 आशीष दीप, उत्तर मिलोनीगंज जबलपुर (मध्य प्रदेश)- 482002

मो  94258 62550

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted