श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव

(संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं अग्रज साहित्यकार श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव जी  के गीत, नवगीत एवं अनुगीत अपनी मौलिकता के लिए सुप्रसिद्ध हैं। आप प्रत्येक बुधवार को साप्ताहिक स्तम्भ  “जय  प्रकाश के नवगीत ”  के अंतर्गत नवगीत आत्मसात कर सकते हैं।  आज प्रस्तुत है आपका एक भावप्रवण एवं विचारणीय नवगीत “पाँव ”।)       

✍ जय प्रकाश के नवगीत # ११५ ☆ पाँव ☆ श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव ☆

☆

राहों पर मन नहीं थकता

थक जाते हैं पाँव

मरुस्थल में जल नहीं मिलता

जल जाते हैं पाँव

 

भूख नहीं सेंकती रोटियाँ

पेटों में अक्सर ही

घुस जाते हैं पाँव।

 

व्यवस्था कहाँ बदली है

उनके आने-जाने तक

रुक जाते हैं पाँव।

 

परछाईयाँ निगल जाती हैं वजूद

इन्हीं परछाइयों में

छुप जाते हैं पाँव।

 

मुखौटों पर हँसी नहीं फबती

बेरहम आईनों पर

फिसल जाते हैं पाँव।

 

वारिश में जब धरा मुस्कुराती है

मिट्टी के सोंधेपन में

धँस जाते हैं पाँव।

***

© श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव

सम्पर्क : आई.सी. 5, सैनिक सोसायटी शक्ति नगर, जबलपुर, (म.प्र.)

मो.07869193927,

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted