श्री अरुण कुमार दुबे

(वरिष्ठ साहित्यकार श्री अरुण कुमार दुबे जी, उप पुलिस अधीक्षक पद से मध्य प्रदेश पुलिस विभाग से सेवा निवृत्त हुए हैं । संक्षिप्त परिचय ->> शिक्षा – एम. एस .सी. प्राणी शास्त्र। साहित्य – काव्य विधा गीत, ग़ज़ल, छंद लेखन में विशेष अभिरुचि। आज प्रस्तुत है, आपकी एक भाव प्रवण रचना “ख़ुलूस अम्न का पैगाम जो न लाया हो…“)

☆ साहित्यिक स्तम्भ ☆ कविता # ११९ ☆

✍  ख़ुलूस अम्न का पैगाम जो न लाया हो… ☆ श्री अरुण कुमार दुबे  ☆

☆

हराम में जो मिले ताज तो कबूल नहीं

फ़ना हो सकता मगर तोड़ना उसूल नहीं

 

मुआफ़ कोई करें कब तलक ख़ता तेरी

गुनाह जान के करते हो कोई भूल नहीं

 *

दिलों में कौम के मज़हब के नाम ज़ह्र भरो

ये है जिहाद तो कैसे के ये फ़िज़ूल नहीं

 *

दे तब्बजो न ग़ज़ल आपने सुनी मेरी

न दो ये दोष मुझे है रकम वसूल नहीं

 *

ख़ुलूस अम्न का पैगाम जो न लाया हो

ख़ुदा का भेजा हुआ एक भी रसूल नहीं

 *

अजीब शख़्स है क़ुदरत का सरपरस्त बनें

गुलाब का है निगहबां रुचे बबूल नहीं

 *

सभी को हक़ है कि तालीम सब करें हासिल

पहुँच से बेटी की तू दूर कर स्कूल नहीं

 *

महज़ तुम्हीं हो मेरे दिल में दूसरा न कोई

ये मेरा दिल है सनम मानिए क़सूल नहीं

 *

ये मानता हूँ अरुण फूल सा नहीं नाज़ुक

बशर हूँ नेक मैं वो चुभने वाला शूल नहीं

☆

© श्री अरुण कुमार दुबे

सम्पर्क : 5, सिविल लाइन्स सागर मध्य प्रदेश

सिरThanks मोबाइल : 9425172009 Email : arunkdubeynidhi@gmail. com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted