श्री अरुण कुमार दुबे

(वरिष्ठ साहित्यकार श्री अरुण कुमार दुबे जी, उप पुलिस अधीक्षक पद से मध्य प्रदेश पुलिस विभाग से सेवा निवृत्त हुए हैं । संक्षिप्त परिचय ->> शिक्षा – एम. एस .सी. प्राणी शास्त्र। साहित्य – काव्य विधा गीत, ग़ज़ल, छंद लेखन में विशेष अभिरुचि। आज प्रस्तुत है, आपकी एक भाव प्रवण रचना “बदला है वक़्त तौर सियासत  के बदले हैं…“)

☆ साहित्यिक स्तम्भ ☆ कविता # 88 ☆

✍ बदला है वक़्त तौर सियासत  के बदले हैं… ☆ श्री अरुण कुमार दुबे  ☆

☆

जैसे अभी है ऐसे कभी हम नहीं रहे

इतने तो जिंदगी में कभी ग़म नहीं रहे

* 

फ़रियाद में हो दम तो सुने हाल ही ख़ुदा

सहरा में सबके वास्ते ज़मज़म नहीं रहे

* 

मन मानता नहीं है फ़ज़ीयत करा रहा

पहले से आज मुझमें वो दमखम नहीं रहे

 *

दुश्मन थे चंद दोस्त की भरमार थी मेरे

फ़ितनों के जाल ज़ीस्त में पर कम नहीं रहे

 *

बदला है वक़्त तौर सियासत  के बदले हैं

हाथों में कामरेड के परचम नहीं रहे

 *

कितनी सियाह रात सितारे न चाँद है

जुगनू जो लड़ने आये उतने  तम नहीं रहे

 *

आँखों के रो के सूख गए आबशार सब

इस हिज़्र में अब मेरे नयन नम नहीं रहे

 *

नेकी को डाल देते थे दरिया में जो कभी

इस दौर में वो दोसतो आदम नहीं रहे

 *

गिरगिट सा रंग जबसे बदलना  है आ गया

अपनी ज़ुबाँ पे आदमी कायम नहीं रहे

 *

मौसम न ख़ुशगवार ये लगता बहार का

जबसे अरुण हमारे वो जानम नहीं रहे

☆

© श्री अरुण कुमार दुबे

सम्पर्क : 5, सिविल लाइन्स सागर मध्य प्रदेश

सिरThanks मोबाइल : 9425172009 Email : arunkdubeynidhi@gmail. com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted