श्री अरुण कुमार दुबे

(वरिष्ठ साहित्यकार श्री अरुण कुमार दुबे जी, उप पुलिस अधीक्षक पद से मध्य प्रदेश पुलिस विभाग से सेवा निवृत्त हुए हैं । संक्षिप्त परिचय ->> शिक्षा – एम. एस .सी. प्राणी शास्त्र। साहित्य – काव्य विधा गीत, ग़ज़ल, छंद लेखन में विशेष अभिरुचि। आज प्रस्तुत है, आपकी एक भाव प्रवण रचना “क़लम रुके जो नया सूझता नहीं मिसरा…“)

☆ साहित्यिक स्तम्भ ☆ कविता # 97 ☆

✍ क़लम रुके जो नया सूझता नहीं मिसरा… ☆ श्री अरुण कुमार दुबे  ☆

☆

मुसीबतों से वो मुझको निकाल देता है

निराश होते ही हिम्मत कमाल देता है

 *

पनाह जब न मिले कोई भी जहां से तब

कोई तो है जो मुझे अपनी ढाल देता है

 *

 क़लम रुके जो नया सूझता नहीं मिसरा 

उतर के ज़हन में तू ही ख़याल देता है

 *

जो मदरसे न सिखायें वो सीख दे जीवन

बगैर सीखे हुनर बा- कमाल देता है

 *

सपूत नाम बढ़ाता है पुरखों का अपने

कपूत बाप की पगड़ी उछाल देता है

 *

उतार ज़ीस्त में ले अपनी थोड़ा भी इंसां

जो दूसरों को हमेशा मिसाल देता है

 *

ठसक न इतनी दिखा हुस्न की न कुछ तेरा

हसीन होने ख़ुदाया ज़माल देता है

 *

अजीब वक़्त है करता नहीं मदद कोई

जबाब पूछो तो फ़ौरन सवाल देता है

* 

हरेक बात पे चर्चा को वक़्त है उस पर

“अरुण “से प्यार है पूछो तो टाल देता है

☆

© श्री अरुण कुमार दुबे

सम्पर्क : 5, सिविल लाइन्स सागर मध्य प्रदेश

सिरThanks मोबाइल : 9425172009 Email : arunkdubeynidhi@gmail. com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted