डॉ सत्येंद्र सिंह
(वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सत्येंद्र सिंह जी का ई-अभिव्यक्ति में स्वागत। मध्य रेलवे के राजभाषा विभाग में 40 वर्ष राजभाषा हिंदी के शिक्षण, अनुवाद व भारत सरकार की राजभाषा नीति का कार्यान्वयन करते हुए झांसी, जबलपुर, मुंबई, कोल्हापुर सोलापुर घूमते हुए पुणे में वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी के पद से 2009 में सेवानिवृत्त। 10 विभागीय पत्रिकाओं का संपादन, एक साझा कहानी संग्रह, दो साझा लघुकथा संग्रह तथा 3 कविता संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी झांसी, जबलपुर, छतरपुर, सांगली व पुणे महाराष्ट्र से रचनाओं का प्रसारण। जबलपुर में वे प्रोफेसर ज्ञानरंजन के साथ प्रगतिशील लेखक संघ से जुड़े रहे और झाँसी में जनवादी लेखक संघ से जुड़े रहे। पुणे में भी कई साहित्यिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। वे मानवता के प्रति समर्पित चिंतक व लेखक हैं। अप प्रत्येक बुधवार उनके साहित्य को आत्मसात कर सकेंगे। आज प्रस्तुत है आपका एक भावप्रवण कविता – “कैसे कह दूँ श्याम… “।)
☆ साहित्यिक स्तम्भ ☆ सत्येंद्र साहित्य # 23 ☆
कविता – कैसे कह दूँ श्याम… ☆ डॉ सत्येंद्र सिंह ☆
☆
सुन तुम्हारी बाँसुरी धुन गूँजती दिशाएँ,
ग्वाल बाल होती थी बाबरी गोपिकाएँ।
*
सुन बाँसुरी धुन गउएँ भी चरना भूल जाती,
सुन बंशी धुन गोपिकांएँ खुद को भूल जाती।
*
कैसे कहूँ वह धुन सुनने कान तरस जाते,
बंशी बजाने तुम, आज जो नहीं आते।
*
कैसे कह दूँ श्याम तुम हृदय में समाए हो,
काम क्रोध मद लोभ बीच प्रेम उपजाए हो।
*
सबको लेती मोह श्याम तुम्हारी सूरत भोली,
मुख ब्रह्मांड लख मैया चकित तोतली बोली ।
*
इंद्र कोप भारी वर्षा पर्वत कनिका पर उठाए,
पशु पक्षी बालक वृद्ध सबको हृदय लगाए।
*
आज सूखा वर्षा मद मत्सर सब फन फैलाए,
अब न नाथने आते हो न ही शरण देने आए।
*
कैसे कह दूँ श्याम तुम हमारे साथ रहते हो,
दुख ईर्ष्या द्वेष भावना में श्याम कैसे बसते हो।
☆
© डॉ सत्येंद्र सिंह
सम्पर्क : सप्तगिरी सोसायटी, जांभुलवाडी रोड, आंबेगांव खुर्द, पुणे 411046
मोबाइल : 99229 93647
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈






सुंदर अभिव्यक्ति
मोहक अभिव्यक्ति!😊👌