श्री अरुण कुमार दुबे

(वरिष्ठ साहित्यकार श्री अरुण कुमार दुबे जी, उप पुलिस अधीक्षक पद से मध्य प्रदेश पुलिस विभाग से सेवा निवृत्त हुए हैं । संक्षिप्त परिचय ->> शिक्षा – एम. एस .सी. प्राणी शास्त्र। साहित्य – काव्य विधा गीत, ग़ज़ल, छंद लेखन में विशेष अभिरुचि। आज प्रस्तुत है, आपकी एक भाव प्रवण रचना “ज़िंदगी की उलझनें अपनी जगह…“)

☆ साहित्यिक स्तम्भ ☆ कविता # 110 ☆

✍ ज़िंदगी की उलझनें अपनी जगह… ☆ श्री अरुण कुमार दुबे  ☆

☆

सारे जग की दौलतों की चाहतें अपनी जगह

नेक रोज़ी की मगर हैं बरकतें अपनी जगह

 *

दिल तो दिल है दिल की अपनी हसरतें अपनी जगह

और दिल पर इश्क़ की ये तोहमतें अपनी जगह

 *

पिस रहा है हर बशर दो पाट के बस बीच में

मुश्किलें अपनी जगह हैं चाहतें अपनी जगह

 *

ज़िंदगी की उलझनें अपनी जगह मुश्तेंद है

हम को हासिल फुरसतों की साअ‘तें अपनी जगह

 *

इस क़दर क्यों कर नदीदा है समझता कौन है

मालो- ज़र अपनी जगह है बरकतें अपनी जगह

 *

क्या कोई तक़दीर का लिख्खा मिटा सकता है दोस्त

मेहनतेँ अपनी जगह हैं राहतें अपनी जगह

 *

अय दिले मगमूम तुझ को किस तरह समझाऊँ मैं

फ़ुरक़तें अपनी जगह हैं बहश्तें अपनी जगह

 *

अहदे नौ के आदमी को काश आ जाये समझ

फ़ितरतें अपनी जगह हैं आदतें अपनी जगह

 *

अब ये तेरा काम है चाहे जिसे अपना बना

उल्फ़तें अपनी जगह हैं नफ़रतें अपनी जगह

 *

अय अरुण अपनी जगह दुनिया जहां के सारे काम

दोस्तों को दोस्तों की सोहबतें अपनी जगह

☆

© श्री अरुण कुमार दुबे

सम्पर्क : 5, सिविल लाइन्स सागर मध्य प्रदेश

सिरThanks मोबाइल : 9425172009 Email : arunkdubeynidhi@gmail. com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted