श्री अरुण कुमार दुबे

(वरिष्ठ साहित्यकार श्री अरुण कुमार दुबे जी, उप पुलिस अधीक्षक पद से मध्य प्रदेश पुलिस विभाग से सेवा निवृत्त हुए हैं । संक्षिप्त परिचय ->> शिक्षा – एम. एस .सी. प्राणी शास्त्र। साहित्य – काव्य विधा गीत, ग़ज़ल, छंद लेखन में विशेष अभिरुचि। आज प्रस्तुत है, आपकी एक भाव प्रवण रचना “सलीका सिखाता है जीने का मज़हब…“)

☆ साहित्यिक स्तम्भ ☆ कविता # 113 ☆

✍ सलीका सिखाता है जीने का मज़हब… ☆ श्री अरुण कुमार दुबे  ☆

☆

सितम हर क़दम पर उठाना पड़ेगा

मुहब्बत में पीछे ज़माना पड़ेगा

* 

ख़ुद अपनी नज़र से गिराना पड़ेगा

अगर झूठ को सच बताना पड़ेगा

 *

न है काम धंधा भरें पेट कैसे

मुझे छोड़कर गाँव जाना पड़ेगा

 *

अँधेरों से टक्कर न आसान साहिब

चराग़ों को खूं को जलाना पड़ेगा

 *

सलीका सिखाता है जीने का मज़हब

जिन्हें हैं ये खाई सिखाना पड़ेगा

 *

छुपा चाँद भी अब्र की ओट में जब

तुम्हें रुख़ से पर्दा हटाना पड़ेगा

 *

सदा मेरी टकराये जब आसमां से

हरिक तोड़ जंजीर आना पड़ेगा

 *

छुपाए न छुपती है फूलों की ख़ुशबू

है मुझसे मुहब्बत बताना पड़ेगा

 *

मेरी तिश्नगी गर मिटाना है तुमको

कलेजे से मुझको लगाना पड़ेगा

 *

कहीं बेवफ़ा लोग समझें न तुझको

मुझे बे सबब मुस्कराना पड़ेगा

 *

लिखा भाग्य का कब मिला बैठे बैठे

पसीना तो पाने बहाना पड़ेगा

 *

ले क़तरे की औकात हम सब है आते

समुंदर हमें खुद बनाना पड़ेगा

 *

सदाक़त की राह पर चला आज जो भी

उसे सर को अपने कटाना पड़ेगा

 *

न रोटी किसी पेड़ पर दोस्त लगतीं

गुज़र को हमें धन कमाना पड़ेगा

 *

रहे अर्श पर ये अरुण ध्यान हरदम

कभी फर्श पर फिर से आना पड़ेगा

☆

© श्री अरुण कुमार दुबे

सम्पर्क : 5, सिविल लाइन्स सागर मध्य प्रदेश

सिरThanks मोबाइल : 9425172009 Email : arunkdubeynidhi@gmail. com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted