श्री अरुण कुमार दुबे

(वरिष्ठ साहित्यकार श्री अरुण कुमार दुबे जी, उप पुलिस अधीक्षक पद से मध्य प्रदेश पुलिस विभाग से सेवा निवृत्त हुए हैं । संक्षिप्त परिचय ->> शिक्षा – एम. एस .सी. प्राणी शास्त्र। साहित्य – काव्य विधा गीत, ग़ज़ल, छंद लेखन में विशेष अभिरुचि। आज प्रस्तुत है, आपकी एक भावप्रवण रचना “प्यार में छोड़ आया हूँ तेरे जहां…“)

☆ साहित्यिक स्तम्भ ☆ कविता # 115 ☆

✍ प्यार में छोड़ आया हूँ तेरे जहां… ☆ श्री अरुण कुमार दुबे  ☆

☆

ज़ह्र की क्या कमी खुदकुशी के लिए

दो निवाले नहीं जिंदगी के लिए

* 

दिल की हसरत है कुछ पल मिलें चैन के

एक लम्हा नहीं है खुशी के लिए

 *

गम हो या हो खुशी रिन्द मयमूर हैं

इक बहाना बहुत मयकशी के लिए

 *

यूँ घने हो गए कंक्रीटों के वन

अब न मिलती जमीं चाँदनी के लिए

 *

प्यार में छोड़ आया हूँ तेरे जहां

क्या ये काफी नहीं दिललगी के लिए

 *

गिद्ध सी भूखी नज़रें लगी चार सू

हुस्न अभिशाप है मुफलिसी के लिए

 *

जिंदगी नेकियों की है मुश्किल बड़ी

कितनी आसान है ये बदी के लिए

 *

सर झुकाने से सज़दा नहीं हो अरुण

है अकीदत जरूरी किसी के लिए

☆

© श्री अरुण कुमार दुबे

सम्पर्क : 5, सिविल लाइन्स सागर मध्य प्रदेश

सिरThanks मोबाइल : 9425172009 Email : arunkdubeynidhi@gmail. com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted