श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं सजग अग्रज साहित्यकार श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” जी  के साप्ताहिक स्तम्भ  “मनोज साहित्य ” में आज प्रस्तुत है आपकी भावप्रवण कविता “कर्तव्य भाव का बोध। आप प्रत्येक मंगलवार को आपकी भावप्रवण रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे।

✍ मनोज साहित्य # २२० ☆

☆  कर्तव्य भाव का बोध श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

सेना करे कमाल देखिए।

दुश्मन की हर चाल देखिए।।

*

सीमा पर चौकस रहते हैं।

राष्ट्र भक्ति की ढाल देखिए।।

*

जो भी कदम मिला कर बढ़ते।

उनका ऊँचा भाल देखिए।।

*

अनुशासन में पगे हुए सब।

दुश्मन है बेहाल देखिए।।

*

करें सुरक्षा हम सबकी वे।

रखें हमारा ख्याल देखिए।।

*

कर्तव्य भाव का बोध सदा।

इस पर नहीं सवाल देखिए।।

©  मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

7/2/26

संपर्क – 58 आशीष दीप, उत्तर मिलोनीगंज जबलपुर (मध्य प्रदेश)- 482002

मो  94258 62550

संस्थापक संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments