☆ सूचनाएँ/Information ☆

(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)

संयोजिका – डॉ. ऋचा शर्मा

🌹– २९ मई २०२४ को अहिल्यानगर (अहमदनगर) में राष्ट्रीय हिंदी लघुकथा सम्मेलन का आयोजन –🌹

अहिल्यानगर – साहित्य समाज का दर्पण होता है। हिंदी साहित्य में लघुकथाओं के द्वारा समाज से जुड़े अनेक प्रश्न उपस्थित किए जाते हैं तथा पाठक उन पर चिंतन प्रारंभ कर देता है। साहित्य समाज को संस्कारित भी करता जाता है।

अहमदनगर में लघुकथाकारों को मंच प्रदान कराने हेतु २९ मई २०२४ के दिन, स्नेहालय पुनर्वसन संकुल, एम आय डी सी में राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी लघुकथा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है,  यह जानकारी संयोजक डॉ गिरीश कुलकर्णी तथा डॉ ऋचा शर्मा द्वारा प्राप्त हुई।

स्नेहालय, डॉ शंकर केशव आडकर चैरिटेबल ट्रस्ट, आचार्य जगदीशचंद्र मिश्र लघुकथा सम्मान समिति, हिंदी सृजन सभा तथा लघुकथा शोध केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में  ‘लघुकथा : वर्तमान स्वरूप और संभावनाएं’  विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इसमें पूरे देश से लघुकथाकार, हिंदी भाषा तथा साहित्यप्रेमी शामिल हो रहे हैं।

दिनांक २९ मई को  सुबह ९ बजे से शाम ५ बजे तक सम्पन्न होनेवाली संगोष्ठी में दिल्ली के वरिष्ठ लघुकथाकार  डॉ बलराज अग्रवाल, पुणे के डॉ दामोदर खडसे, हरियाणा करनाल के डॉ अशोक भाटिया, नागपुर के डॉ मिथिलेश अवस्थी, लघुकथा शोध केंद्र समिति भोपाल मध्यप्रदेश की निदेशक श्रीमती कांता रॉय,  पुणे की श्रीमती नरेंद्र कौर छाबड़ा, आदि मान्यवरों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा ।

दोपहर के सत्र में ‘लघुकथाकार तथा पाठक’ चर्चा – सत्र सम्पन्न होगा। आचार्य जगदीशचंद्र मिश्र लघुकथा सम्मान समिति अहमदनगर  की ओर से देशव्यापी लघुकथा प्रतियोगिता आयोजित की गई है। पुरस्कार प्राप्त  लघुकथाकारों  को पुरस्कृत तथा सम्मानित किया जाएगा ।

इस सम्मेलन में सभी साहित्यप्रेमियों का स्वागत है। यह पूर्णत: नि:शुल्क है। इस कार्यक्रम की संयोजिका डॉ ऋचा शर्मा ने राष्ट्रीय लघुकथा सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी होने का आवाहन किया  है। अधिक जानकारी के लिए ८९९९०३९८८२ नंबर पर संपर्क करें।

संयोजिका –  डॉ. ऋचा शर्मा

प्रोफेसर एवं अध्यक्ष – हिंदी विभाग, अहमदनगर कॉलेज, अहमदनगर. – 414001, e-mail – richasharma1168@gmail.com  मोबाईल – 09370288414.

संयोजक – लघुकथा शोध केंद्र ,अहमदनगर तथा हिंदी सृजन सभा, अहमदनगर

संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments