श्री राजेश कुमार सिंह ‘श्रेयस’
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – श्रेयस साहित्य # १७ ☆
☆ कविता ☆ ~ माँ की ममता .. टुकड़ों में सोती है ~ ☆ श्री राजेश कुमार सिंह ‘श्रेयस’ ☆
☆
माँ की ममता …टुकड़ों में सोती है l
सपनों को दिल के,
घरौंदे में रखती है ll
पल पल की खुशियों से ,
आँचल को भरती माँ
ख्वावों की लहरें
उमड़ती और कहती हैं l
लोरी की धुन पर कैसे ,
थिरकती है ll
माँ की ममता.. टुकड़ों में सोती है l
*
आँचल जब गहरी,
निद्रा में होती है,
फिर भी कलेजे को,
अधरों पर धरती है l
किलकारी रह रह,
सो सो कर जगती जब,
ममता के कानों में
आकर कुछ कहती है
भर कर के निज अंक,
कर के जतन ख़ास,
अमृत की धारा तब,
आँचल से बहती है l
सोने और जगने का,
रहता है ध्यान नही,
माँ की ममता.. टुकड़ों में सोती है ll
☆
♥♥♥♥
© श्री राजेश कुमार सिंह “श्रेयस”
लखनऊ, उप्र, (भारत )
दिनांक 22-02-2025
≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈








हार्दिक आभार 🙏