श्री राजेश कुमार सिंह ‘श्रेयस’
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – श्रेयस साहित्य # २० ☆
☆ कविता ☆ ~ माँ की ममता… टुकड़ों में सोती है ~ ☆ श्री राजेश कुमार सिंह ‘श्रेयस’ ☆
☆
सपनों को दिल के,
घरौंधे में रखती है ll
पल पल की खुशियों से ,
आँचल को भरती माँ
ख्वावों की लहरें
उमड़ती और कहती हैं l
लोरी की धुन पर कैसे ,
थिरकती है ll
माँ की ममता .. टुकड़ों में सोती है l
*
आँचल जब गहरी,
निद्रा में होती है,
फिर भी कलेजे को,
अधरों पर धरती है l
किलकारी रह रह,
सो सो कर जगती जब,
ममता के कानों में
आकर कुछ कहती है
भर कर के निज अंक,
कर के जतन ख़ास,
अमृत की धारा तब ,
आँचल से बहती है l
सोने और जगने का,
रहता है ध्यान नही,
माँ की ममता .. टुकड़ों में सोती है ll
♥♥♥♥
© श्री राजेश कुमार सिंह “श्रेयस”
लखनऊ, उप्र, (भारत )
दिनांक 22-02-2025
≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈




