डॉ भावना शुक्ल

(डॉ भावना शुक्ल जी  (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान  किया है। हम ईश्वर से  प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं  आपकी विशेष रचना – भावना के दोहे  – पिता।)

☆ भावना के दोहे – पिता ☆ डॉ भावना शुक्ल ☆

☆

जिनकी ममता को नहीं, सकता कोई तोल।

पिता हमारे है कवच, माता हैं अनमोल॥

*

पिता बनाते हैं सदा, बच्चों की तक़दीर।

संकट के हर दौर में, सही हमेशा पीर॥

**

पिता शिला आधार की, उनसे ही परिवार।

हौले-हौले आपसे, सीखा शिष्टाचार॥

**

पकड़ उंगलियाँ आपने, मुझे दिखाई राह।

साथ हमेशा हों पिता, दिल में रहती चाह॥

**

पापा मेरी प्रेरणा, पापा मेरी शान।

पापा से हम सीखते, जीवन का हर ज्ञान॥

**

पिता गुणों की खान है, दिया बहुत अवदान।

नाम बहुत साहित्य में, बहुत किया उत्थान…

**

पापा मेरे साथ हैं, मैं हूँ बड़ी महान।

साहित्यिक आकाश में, मिली उन्हें पहचान॥

**

छंद जगत में आपकी, बनी एक पहचान।

मिलता है साहित्य को, इनका ही अवदान॥

**

पिता धरा आकाश हैं, पिता हमारी छाँव।

मुश्किल के हर समय में, पार लगाई नाव॥

**

अपनी इच्छा हम कहें, पूरी हों हर बार।

पिता सभी सुख त्यागते, रखा सुखी परिवार॥

**

कमी आपकी खल रही, चले गए क्यों दूर।

यादें तडपाती हैं हमें, जीने को मजबूर…

**

दूर नहीं हो आज भी, मेरे पापा ख़ास ।

हर पुकार पर हे पिता, आना मेरे पास…

☆

© डॉ भावना शुक्ल

सहसंपादक… प्राची

प्रतीक लॉरेल, J-1504, नोएडा सेक्टर – 120,  नोएडा (यू.पी )- 201307

मोब. 9278720311 ईमेल : bhavanasharma30@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted