श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं सजग अग्रज साहित्यकार श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” जी  के साप्ताहिक स्तम्भ  “मनोज साहित्य ” में आज प्रस्तुत है आपकी भावप्रवण कविता “सजल – बहुत याद आते हैं हमको…”। आप प्रत्येक मंगलवार को आपकी भावप्रवण रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे।

✍ मनोज साहित्य # 178 – सजल – बहुत याद आते हैं हमको… ☆

(पदांत – मेरे प्यारे पापा जी, समांत- अको, मात्रा भार- 16+14=30)

☆

बहुत याद आते हैं हमको, मेरे प्यारे पापा जी।

कुँभकार बन गढ़ा है मुझको, मेरे प्यारे पापा जी।।

 *

उँगली पकड़ चलाया उनने, संग खड़े हर पल पाया।

जीवन-भोर दिखाई चहको, मेरे प्यारे पापा जी।।

 *

कुर्ते के अंदर से झाँके, झिनी हुई गंजी-बंडी।

कपड़े लाकर देते सबको, मेरे प्यारे पापा जी।।

 *

बड़ा लाड़ला था मैं उनका, आशाएँ उनने पालीं।

दिशा बताई थी मत भटको, मेरे प्यारे पापा जी।।

 *

लिख पढ़ कर जग को पहचाना, भाई-बहिन को बड़ा किया।

सत् साहित्य पढ़ाया दमको, मेरे प्यारे पापा जी।।

 *

जब भी खड़ी समस्या सिर पर, आँखों में झाँका छटपट।

सुलझा गए बिगड़ती लटको, मेरे प्यारे पापा जी।।

 *

अनुजों के तुम पिता तुल्य हो, सीख सिखाई थी उनने।

समझ न पाए कुछ तो तुमको, मेरे प्यारे पापा जी।।

 *

हर संकट का किया सामना, दिवा स्वप्न साकार किए।

समझा दोस्त सदा ही हमको, मेरे प्यारे पापा जी।।

 *

आदर्शों की बाँध पोटली, अब भी चलता रहता हूँ।

भुला नहीं पाया उस पलको, मेरे प्यारे पापा जी।।

 *

करें याद हर घड़ी तुम्हारी, सच्चे मन से ईश्वर से।

पितर पक्ष में ही क्यों भटको, मेरे प्यारे पापा जी।।

 *

लिखीं कहानी उपन्यास अरु, संस्मरण भी लिख डाले।

रामनाथ श्रीनाथ को परखो, मेरे प्यारे पापा जी।।

☆

©  मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

संपर्क – 58 आशीष दीप, उत्तर मिलोनीगंज जबलपुर (मध्य प्रदेश)- 482002

मो  94258 62550

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted