डॉ भावना शुक्ल
(डॉ भावना शुक्ल जी (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान किया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं – भावना के दोहे – झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई।)
☆
जनम बनारस में हुआ, लक्ष्मीबाई नाम।
दिल में सबके बस गई, झाँसी उनका धाम।
*
गंगाधर से ब्याह में, झाँसी उनकी शान।
रानी लक्ष्मी को मिला, बड़ा मान सम्मान।।
*
रण में रानी कूदती, गोरे खाते मार।
रणचण्डी के रूप में, करती है प्रतिकार।।
*
किया सामना जोश से, शत्रु हुए मजबूर।
छक्के उनके छूटते, सपने चकनाचूर।।
*
दामो बाँधा पीठ में, रानी की हुंकार ।
जान बचाकर भागते, गोरों का संहार।।
*
रानी को सपना दिखा, आजादी की राह।
पाठ पढ़ा कर्तव्य का, अविरल दृढ़ता चाह।।
☆
© डॉ भावना शुक्ल
सहसंपादक… प्राची
प्रतीक लॉरेल, J-1504, नोएडा सेक्टर – 120, नोएडा (यू.पी )- 201307
मोब. 9278720311 ईमेल : bhavanasharma30@gmail.com
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈








बहुत सुंदर