डॉ भावना शुक्ल
(डॉ भावना शुक्ल जी (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान किया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं – भावना के दोहे – मौसम।)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ # 281 – साहित्य निकुंज ☆
☆ भावना के दोहे – मौसम ☆ डॉ भावना शुक्ल ☆
☆
पुरवाई चलने लगी, बनता मौसम खास।
दिल को अब अच्छा लगे, गर्म नहीं अहसास।।
*
नयन नयन को देखते, बैठे साजन पास।
दिल में उनके बहुत कुछ, बस सुनने की आस।।
*
महक रहा सौन्दर्य यों, प्रकृति करे शृंगार।
मिलने साजन आ रहे, लिए प्यार उपहार।।
*
घटा हुई घनघोर है, होगी अब बरसात।
लेंगे रिमझिम का मज़ा, दिन हो चाहे रात।।
☆
© डॉ भावना शुक्ल
सहसंपादक… प्राची
प्रतीक लॉरेल, J-1504, नोएडा सेक्टर – 120, नोएडा (यू.पी )- 201307
मोब. 9278720311 ईमेल : bhavanasharma30@gmail.com
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈





