डॉ भावना शुक्ल
(डॉ भावना शुक्ल जी (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान किया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं एक भावप्रवण कविता – आस का दीपक— डॉक्टर।)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ # 282 – साहित्य निकुंज ☆
☆ कविता – आस का दीपक— डॉक्टर ☆ डॉ भावना शुक्ल ☆
☆
हाथों में थामी है
जिन्होंने जीवन की डोर
हर सांस में सबको मिलता है ठौर
डॉक्टर, जो समझे वेदना की भाषा
मरीज को है केवल आशा
बीमार को नहीं कहते वह बीमार
बीमार के मन को बहलाते हैं
कभी मित्र बनकर मन को सहलाते हैं
आस का दीपक जलाते हैं
कभी वह माँ बनाकर
कभी पिता बनकर देते हैं धैर्य
डॉक्टर की दवा में है विश्वास
इनके स्पर्श में है सुकून
इनके होंठों पर है प्रार्थना
डॉ.जो संक्रमणों में भी थके नहीं
आपदा में भी झुके नहीं
जिनकी धड़कन में बसती सेवा
हर मरीज समझे इनको ईश्वर
जो मृत्यु के द्वार पर
दीप आशा का जला रहे
खुद तपकर हर मरीज को
जीवन की सुधा पिला रहे
हम करते हैं उन्हें प्रणाम।
🙏💐
☆
© डॉ भावना शुक्ल
सहसंपादक… प्राची
प्रतीक लॉरेल, J-1504, नोएडा सेक्टर – 120, नोएडा (यू.पी )- 201307
मोब. 9278720311 ईमेल : bhavanasharma30@gmail.com
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈






